बेहतर कल की शुरुआत आज से
बेहतर कल की शुरुआत कैसे करें
दोस्तों हर कोई चाहता है अपनी लाइफ में खुश रहना, जैसी लाइफ हम जी रहे हैं उसे और बेहतर बनाना, लेकिन कैसे??
तो आज मैं आपको अपनी इस पोस्ट में बताऊंगी कि अपने कल को आप कैसे बेहतर बना सकते हैं आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अंत तक इस पोस्ट को जरुर पढ़ें और स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें :-
खुद को बेहतर कैसे बनाएं
1.) सुबह जल्दी उठने की आदत डालें:-
जैसा की हम सभी जानते हैं दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत जरूर डालें
सुबह उठने के बहुत से फायदे हैं जैसे:-
a.) आपको दिन भर के लिए ज्यादा टाइम मिलेगा
b.) सुबह-सुबह दिमाग तेज चलता है इसलिए आप सुबह पूरे दिन भर की प्लानिंग कर सकते हैं
c.) स्टूडेंट पढ़ाई करें तो ज्यादा टाइम तक याद रहता है
d.)सुबह आप अपने आप को भी टाइम दे सकते हैं:- आप योग कर सकते , आप एक्सरसाइज कर सकते हैं वॉक पर जा सकते हैं सुबह की ताजी हवा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है और भी बहुत से फायदे हैं जो आपको खुद सुबह उठने से ही पता चलेंगे।
2.) अब सोचने का नहीं बस कुछ कर दिखाने का टाइम है:-
हम में से बहुत से लोग सोचते रहते हैं अब यह करना है वो करना है लेकिन कर नहीं पाते हैं लेकिन बहुत टाइम वेस्ट कर लिया अब सोचने का नहीं कुछ कर दिखाने का टाइम है आज से आप दृढ़ निश्चय कर ले कुछ करने का और जब तक हासिल ना कर ले शांत ना बैठे आपको सफलता जरूर हासिल होगी और यदि नहीं भी हुई तो आपको सीख जरूर मिलेगी और लाइफ कोई छोटी सी है नहीं आपको यह सीख कहीं ना कहीं जरूर काम आएगी।
3.) डिसीजन लेने की आदत डालें:-
बहुत से लोग अपने डिसीजन खुद नहीं ले पाते हैं लेकिन आपको अपने डिसीजन खुद लेने की आदत डालनी होगी क्योंकि आप से बेहतर आपको और कोई नहीं जान सकता। हां दूसरों से आप सलाह ले सकते हैं लेकिन अपने डिसीजन खुद ले, मेरा मानना है हर किसी में कुछ ना कुछ यूनिक क्वालिटी होती है आप में भी डेफिनेटली कुछ क्वालिटी होगी आपको उसे पहचानना है और उसी में आगे बढ़ना है ।
4.) अपने काम को अलग तरीके से करें:-
जितने भी लोग आज सक्सेस हैं उन्होंने कोई अलग काम नहीं किया है हां बस उनके काम करने का तरीका अलग होता है। इसलिए आप जो भी करें उसे अलग तरीके से करें।
5.) डेली कुछ नया सीखे:-
डेली रूटीन के अलावा डेली हमें कुछ ना कुछ नया सीखना या करना चाहिए ,कुछ ज्यादा नहीं तो छोटे-छोटे चेंजर्स कर सकते हैं जैसे कभी अपने आप के लिए कुछ नया कर लिए, कभी अपनों के लिए, कभी अपने घर के लिए ,कभी अपने फैशन के लिए, कभी सपनों के लिए ,कभी कैरियर के लिए। इस तरह 1 महीने में ही आप अपने आप को बहुत से चेंजेज देखेंगे और बेहतर महसूस करेंगे।
6.) समय की वैल्यू करें:-
अपने समय को यूं ही बर्बाद ना करें हर एक सेकंड की वैल्यू है आज का काम आज ही करें कल पर ना डालें टाइम को मैनेज करना सीखें।
7.) एक और प्रयास:-
सफलता किसी को भी चार-पांच दिनों में नहीं मिलती उसके लिए लगातार प्रयास करना पड़ता
है ।इसे आप एक बहुत अच्छे उदाहरण से समझ सकते हैं जैसे जब एक छोटा बच्चा चलना सीखता है वह कई बार गिरता है उठता है फिर चलता है ,फिर गिरता है उठता है फिर चलता है कई बार गिरने के बाद भी वह हार नहीं मानता, तो जब वह एक छोटा सा बच्चा जिसमें कोई समझ नहीं है वह हार नहीं मानता तो हम क्यों हार माने हमें भी प्रयास करते रहना चाहिए जब तक सफलता ना मिले।
8.) हमेशा सकारात्मक रहें:-
हममें से अधिकांश लोग अपने आसपास की नेगेटिविटी से डर जाते हैं देखिए आप अकेले ऐसे नहीं है जिसके आसपास नेगेटिविटी है। नेगेटिविटी हर जगह होती है बस हमें जरूरत है इस पर ध्यान ना दे कर अपने आप पर ध्यान देने की, अपने आप को सकारात्मक बनाने की।
अब बात आती है अपने आप को सकारात्मक कैसे बनाएं इसके लिए आपको बस अपने माइंड को सेट करने की जरूरत है आप अपने काम को सही तरीके से करें पॉजिटिव एनर्जी के साथ करें, पॉजिटिव रहकर किए गए काम का रिजल्ट पॉजिटिव ही आएगा।
एक उदाहरण देती हूं जिससे आपको बेहतर समझ में आएगा जैसे मैं खाना बनाने से पहले यह सोच लूं पता नहीं कैसा बनेगा किसी को पसंद आएगा या नहीं? तो यह गलत है। मुझे जरूरत है पूरे मन से खाना बनाने की सही मात्रा में सभी सामग्री डालने की तो डेफिनेटली खाना स्वादिष्ट ही बनेगा और सभी को पसंद ही आएगा।
9.) रात में दिन भर जो किया है उसका analyse जरूर करें:-
रात में analyse करने के प्रमुख दो फायदे हैं पहला यह कि आपको पता चलेगा कि आपने आज नया क्या किया है या क्या सीखा है ।
और दूसरा आपकी स्मरण शक्ति बढ़ेगी, इसलिए दोस्तों रात में सोने से पहले 15 मिनट एनालाइज करना ना भूले।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें